{"_id":"5afb287d4f1c1be3408b59fa","slug":"121526409341-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में जीत पर खुशी से झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में जीत पर खुशी से झूमे भाजपाई
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्नाटक जीत लिया है, अब कैराना की बारी है।
मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया। इसकी जानकारी होते ही भाजपाइयों में खुशी का माहौल हो गया। शामली में कैराना उपचुनाव के कार्यालय पर इकट्ठा होकर भाजपाइयों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक और फतेहपुर सीकरी के विधायक उदयभान चौधरी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि पीएम मोदी की नीतियों से जनता को लाभ पहुंच रहा है और जनता भाजपा के साथ है। कर्नाटक में जनता ने भाजपा को जीत दिला दी है, उसी तरह कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जीत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, मेरठ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक, नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी और यशपाल पंवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।