{"_id":"59cfe46f4f1c1bbf538b5135","slug":"121506796655-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशवाल खाप ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवाल खाप ने जताई नाराजगी
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उचित सम्मान नहीं मिलने पर देशवाल खाप ने नाराजगी जताई है। देशवाल खाप के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जाट महासभा ने पक्षपात किया है।
शनिवार को काकानगर स्थित बिशन सिंह के आवास पर गांव कसेरवा कला, कसेरवा खुर्द, टिटौली और बधेव से आए देशवाल खाप के लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी ब्रहम सिंह बधेव ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर को हरेदवनगर में उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया, जिसमें सभी खाप के चौधरियों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया, लेकिन देशवाल खाप के चौधरी को उचित सम्मान नहीं दिया जाना निंदनीय है। देशवाल खाप के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह शाहजुड्डी ने कहा कि देशवाल खाप में 152 गांव आते हैं। जाट महासभा ने देशवाल खाप के चौधरी को सम्मान न देकर गलत किया है, जिसके चलते देशवाल खाप को जाट महासभा से अलग किया जाता है। इस दौरान बिशन सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी ब्रहम सिंह, मांगे सिंह, रामकिशन, रणधीर सिंह, लक्ष्मीचंद, रामपाल सिंह, आशीष कुमार, सुनील कुमार, चौधरी रणवीर सिंह, कृपाल सिंह, अमरपाल आदि मौजूद रहे।