{"_id":"596e59634f1c1bdb578b4915","slug":"121500404067-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कांवड़ लेने गया कांवड़ियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कांवड़ लेने गया कांवड़ियां लापता
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार कांवड़ लेने गया कांवड़िया लापता
झिंझाना (शामली)। गांव से कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवक के लापता होने पर उसकी मां ने हरिद्वार कोतवाली के साथ थाना झिंझाना में उसके गायब होने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मस्तगढ़ निवासी महिला भानमति ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शंकर उर्फ शिव दो दिन पूर्व कांवड़ लेने हरिद्वार अपने साथियों के साथ गया था। उसके साथ गये युवकों ने बताया कि हरिद्वार हर कि पौड़ी से गंगा जल लेने के बाद उनकी बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से वह गायब है। उनका कहना है कि उसकी कांवड़ व चप्पल आदि सामान वहीं पड़ा हुआ मिला है। साथी युवक जल लेकर आ गए, लेकिन वह अभी तक नहीं लौटा है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर आई है, लेकिन घटना हरिद्वार की होने के कारण गुमशुदगी वहीं पर लिखी जाएगी।