{"_id":"613baa728ebc3e5ad7331ab1","slug":"1160-students-will-give-exam-for-improvement-of-marks-shamli-news-mrt555667362","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक सुधार के लिए 1160 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक सुधार के लिए 1160 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार के लिए 18 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 1160 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड से प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी कर ली है।
जिले में इस साल यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 13860 और इंटर में 12617 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार परीक्षा नहीं हो पाई थी। शासन के निर्देश पर सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया था। 31 जुलाई को हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया था। घोषित रिजल्ट को लेकर कुछ छात्र असंतुष्ट थे। इसे देखते हुए बोर्ड ने घोषित परीक्षाफल में सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले समेत सभी श्रेणी के छात्र जो परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम में सुधार हेतु एक या एक से अधिक विषयों में विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया है। परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों से 29 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कराए गए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जिले में अंक सुधार के लिए हाईस्कूल में 566 और इंटर में 594 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है। 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक बोर्ड परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को बोर्ड से प्रश्नपत्र भी पहुंच चुुके हैं। प्रशासन की तरफ से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-----
जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- श्री चंदनलाल नेेशनल इंटर कालेज कांधला।
- राजकीय कन्या इंटर कालेज कांधला।
- राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली।
- हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली।
- एलएलआर इंटर कालेज थानाभवन।
- किसान इंटर कालेज थानाभवन।
- डीएवी इंटर कालेज ऊन।
- आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना।
- पब्लिक इंटर कालेज कैराना।
----
हाईस्कूल:
कुल पंजीकृत: 566
छात्र : 422
छात्राएं : 144
---
इंटर:
कुल पंजीकृत: 594
छात्र : 448
छात्राएं : 146