{"_id":"5beb154ebdec22696720e932","slug":"11542133070-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया
कांधला। नायब तहसीलदार ने नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने कई व्यापारियों पर अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम को कुछ व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
नायाब तहसीलदार कैराना कामेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने कस्बे के कैराना रोड से अभियान की शुरूआत की। व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। इस दौरान पालिका प्रशासन के द्वारा कई व्यापारियों से अतिक्रमण करने के कारण शुल्क की रसीद ली गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका प्रशासन और नायब तहसीलदार को व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता ने बताया कि कस्बे में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम में मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अशोक कुमार, नदीम, गुलजार, अमरीश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।