{"_id":"5b9ff9b2867a55013856a0f9","slug":"11537210802-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में उढ़ा रंग अमीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में उढ़ा रंग अमीर गुलाल
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में खूब उड़ा रंग अबीर गुलाल
शामली। गणेश प्रतिमा विसर्जन भव्य शोभायात्रा निकालकर आयोजन समिति ने पूर्वी यमुुना नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया। शहर के बाजारों श्रीगणेश की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। फूल बरसाकर व एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया।
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शहर के घरों -मंदिरों में श्रीगणेश जी का प्रतिमा विराजकर विशेष पूजा अर्चना की गई। चार दिन बाद सोमवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा गणेश महोत्सव समिति की ओर से श्रीगणेश की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा शहर के बड़ाबाजार से होकर गांधीचौक से हनुमान रोड, वीवीइंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कैराना रोड होते हुए यमुना नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर फूल बरसाकर रंग गुलाल उड़ाकर श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शिवपार्वती, राधाकृष्ण समेत सुंदर झांकियां बैंड बाजों के साथ शामिल रही। श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मंदिर ठाकुर द्वारा मदिर आयोजक समिति के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।