{"_id":"5b9ff98c867a55013a6c4b8f","slug":"11537210764-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान रोड़ पर ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान रोड़ पर ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे वाहन
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को हुई परेशानी
शामली। शहर में हनुमान रोड पर सोमवार दोपहर ट्रैफिक जाम रहा। इस बीच पूरे दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। हनुमान रोड पर सोमवार दोपहर ट्रैक्टर खराब हो गया। जिसके बाद जाम लग गया। हनुमान मंदिर के सामने तिराहे पर वाहनों की भीड़ ज्यादा होने के कारण तीनों तरफ के रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को वहां से हटवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। इस दौरान आलम यह हो गया कि दुपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों का भी निकलना दूभर हो गया। इसके अलावा धीमानपुरा रेलवे फाटक, बुढ़ाना रोड पर भी ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।