फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर भ्रमण कर मंत्री ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

नगर भ्रमण कर मंत्री ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर भ्रमण कर मंत्री ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
मंत्री ने थानाभवन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नगर भ्रमण कर कस्बे की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
बुधवार सुबह छह बजे गन्ना विकास राज्यमंत्री ने नगर भ्रमण के दौरान मोहल्ला छत्ता बंगला, हाकिमान, चैक बाजार, काम्बोयान, खैल, घासमंडी, रोगनग्रान आदि क्षेत्रों के सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां भी गंदगी नजर आई, उसे तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बारिश के दौरान कस्बे में होने वाली जलभराव की समस्या का भी संज्ञान लेते हुए इस संबंध में नगर पंचायत को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि कस्बे के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रमण के बाद मंत्री ने नगर पंचायत पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

आशाओं ने की मुलाकात
जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने भी गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उनकी समस्या के प्रति गंभीर हैं। इस संबंध में विचार चल रहा है, शीघ्र समस्या का समाधान निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed