{"_id":"5aea06ba4f1c1b54098b7b2d","slug":"11525286586-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को कृषि तकनीक व उत्पादन की दी जनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को कृषि तकनीक व उत्पादन की दी जनकारी
Updated Thu, 03 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
बीज गोदाम पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला के दौरान बीज शोधन, भूमि शोधन और कृषि तकनीक विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक तथा फसल के अधिक उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बुधवार को शामली रोड पर स्थित बीज गोदाम में कृषि विभाग के एडीओ सुधीर पंवार की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एडीओ ने बीज शोधन, भूमि शोधन व सरकारी अनुदान परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसानों को फसल के अधिक उत्पादन के लिए उन्नत बीज तकनीक अपनाना चाहिए। साथ ही, प्रमाणित बीज ही बुवाई में काम में लेना चाहिए। उन्होंने खरीफ फसलों में उन्नत किस्मों, कीट एवं व्याधि के नियंत्रण पर प्रकाश डाला। खेती के परंपरागत तरीकों को बदलना होगा और अधिक आय अर्जित करने के लिए फलदार वृक्ष, फूलों की खेती एवं औषधीय पौधों की खेती की ओर ध्यान देना होगा। मौके पर नरेश चौहान, वैज्ञानिक डॉ. जगपाल मलिक, डॉ. भड़ाना आदि मौजूद रहे।