{"_id":"5a3ea04d4f1c1ba12d8ba5ed","slug":"11514053709-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र स्थापित न होने पर किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र स्थापित न होने पर किसानों में रोष
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। गांव किवाना से हटाकर गन्ना क्रय केंद्र मखमूलपुर में स्थापित करने से किसान परेशान हैं। किसानों की मांग है कि गन्ना क्रय केंद्र उनके गांव में ही लगाया जाए। किसानों ने पंचायत कर गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की।
क्षेत्र के गांव किवाना में खतौली शुगर मिल का एक क्रय केंद्र है। इस पर किसानों को अपना गन्ना डालने में परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि थानाभवन के बजाज शुगर मिल ने गांव किवाना का एक क्रय केंद्र क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में लगा रखा है। एक पखवाड़ा पूर्व किवाना गांव के किसानों ने गन्ना आयुक्त से मिलकर मखमूलपुर में लगे तौल केंद्र को गांव किवाना में लगवाए जाने की मांग की थी। गन्ना आयुक्त लखनऊ ने जिला गन्ना अधिकारी को उक्त तौल केंद्र को गांव किवाना में लगवाए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी तौल केंद्र को गांव में नहीं लगाया गया है। किसानों का कहना है कि गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा से समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन उन्होंने समाधान नहीं कराया।
शनिवार को गांव किवाना में किसानों ने पंचायत कर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और जिला गन्ना अधिकारी पर गांव के किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। किसानों के अनुसार गांव के 60 प्रतिशत किसानों के खेत में अभी भी गन्ने की फसल खड़ी हुई है। गन्ने की फसल न कटने के कारण उन्हें गेहूं की फसल बोने में देरी हो रही है। इसीलिए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए रमाला भेजा गया। अध्यक्षता धीर सिंह और संचालन रघुवीर सिंह ने किया। पंचायत में ब्रजपाल, वीरपाल, छोटूराम, शिवकुमार प्रधान, मोनू, मनोज, प्रमोद, कृष्णपाल, तेजपाल, राजसिंह, बिजेंद्र सिंह और सोहनपाल आदि किसान मौजूद रहे।