फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बैंको के निजीकरण एंव विलय के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

बैंको के निजीकरण एंव विलय के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बैंको के निजीकरण एंव विलय के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
शामली।
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण एवं विलय किए जाने के विरोध में बैंक कर्मियों ने केनरा बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने लंच टाइम में वर्मा मार्केट स्थित केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण कर उनके विलय की योजना जनविरोधी है। ऋणों की शत प्रतिशत वसूली कराई जाए और बट्टे खाते में न डाला जाए। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर अगस्त में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। मौके पर प्रमोद कुमार, सुशील गौतम, संतराम, प्रिया शर्मा, दिनेश कुमार, वीरेंद्र यादव, मुक्ता, प्रशांत, चंदन तिवारी, विकास प्रेमी, जुगलाल, जीके खत्री, रामपाल सिंह, विपिन पूनिया, पूजा, मनोहर सिंह, सुनील कुमार और रवि पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed