{"_id":"5c6858d0bdec2273a9249bfe","slug":"111550342352-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला- एलम में पाक का पुतला फूंका, शहीदों का दी श्रद्धांजली दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला- एलम में पाक का पुतला फूंका, शहीदों का दी श्रद्धांजली दी
विज्ञापन
कांधला- एलम में पाक का पुतला फूूंका, शहीदों का दी श्रद्धांजलि दी
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए जवानों को भाजपा व अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्वी यमुना नहर मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्र होकर हमले में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला लेकर सड़कों पर पाकिस्तान के मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर कैराना रोड स्थित शहीद अब्दुल हमीद चौक पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान नरेश सैनी, सतबीर वर्मा, आशुतोष पांड़ेय, संजय मित्तल, नीटू सैनी, हरि मोहन, सर्वेश वर्मा, राजेंद्र, लोकेश गोयल, नावेद जंग, सचिन गोयल, हाजी इस्लाम, जाहिद राज, मनीष सभासद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
कस्बा एलम के पूर्व सैनिक भवन पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे। एलम कस्बे में पूर्व चेयरमेन अश्वनी पंवार के नेतृत्व में पूर्व सैनिक भवन कार्यालय पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान के रूप में बनाए गए पुतले का हाईवे पर लाकर नारेबाजी के बीच दहन किया गया। इस दौरान राकेश, विकास, लीलू, नीरज, नटवर, ओमबीर सिंह फौजी, रविंद्र, सादिक, संजय आदि उपस्थित रहे।