{"_id":"5b9e9fd9867a557f6a2a37da","slug":"111537122265-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने वृद्घा को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने वृद्घा को मारी टक्कर, मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत
झिंझाना।
बाइक सवार युवक ने वृद्धा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अहमदगढ़ निवासी सुधीर ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम को मेरी ताई चंपा देवी पत्नी दीपचंद घर से गोबर लेकर मेरठ करनाल रोड पर सड़क किनारे डालने जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार नरेश कुमार पुत्र टिल्ली निवासी तीतरवाडा थाना कैराना ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से वृद्धा को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते वृद्धा को मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा चंपा की मौत हो गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।