{"_id":"5b69f1644f1c1b66428b67d9","slug":"111533669732-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा और सरूरपुर कलां में रोडवेज बसों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा और सरूरपुर कलां में रोडवेज बसों को रोका
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर खेकड़ा और सरूरपुर कलां के पास भारी वाहनों को रोकने से शिवरात्रि तक दिल्ली जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। सहारनपुर और शामली से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का केवल बड़ौत तक संचालन किया गया। यह मार्ग बंद होने से ट्रेनों में सवारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अभी तक दिल्ली-शामली, सहारनपुुर मार्ग रूट डायवर्जन से बचा हुआ था। मंगलवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर खेकड़ा और सरूरपुर कलां के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया। केवल सहारनपुुर और शामली से लेकर बड़ौत तक रोडवेज बसों का संचालन किया गया। बड़ौत से लेकर दिल्ली तक रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शिवरात्रि आने से दो दिन पूर्व बड़ौत से अमीनगर सराय से बागपत होकर दिल्ली के लिए रोडवेज बस समेत भारी वाहन निकलते थे। इस बार मंगलवार को बड़ौत से आगे सरूरपुर कलां और खेकड़ा में भारी वाहनों एवं रोडवेज बसों को रोक दिया गया है। इससे सहारनपुर और शामली से जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बड़ौत तक कर दिया गया हैं। उधर, बडौत तक संचालन होने से सहारनपुर और शामली से दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों में सवारियों की भीड़ बढ़ गई हैं।