{"_id":"5b26a4ff4f1c1bb0318b74d7","slug":"111529259263-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति झूले की ली, मेले में लगा दिया मौत का कुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति झूले की ली, मेले में लगा दिया मौत का कुआ
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमति झूले की ली, मेले में लगा दिया मौत का कुआं
थानाभवन।
कस्बा थानाभवन में लगाए गए मेले में झूला लगाने और दुकानों सजाने की अनुमति ली गई, लेकिन नियम विरुद्ध मौत का कुआं का आयोजन भी किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी इस पर मौन बना हुआ है।
मेलों में आमतौर पर झूले और दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन की तरफ से दी जाती है, लेकिन मौत का कुआं लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके बावजूद थानाभवन कस्बे में लगाए गए मेले में मौत का कुआं भी लगा दिया गया है। उधर, शनिवार रात मेले में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि एक अन्य युवक का झूले की चपेट में आने के कारण घायल हो गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के सभासद महबूब ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम एकता के नाम पर कुछ लोग मेले का आयोजन कर अवैध रूप से लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस कारण हर जगह पर मेले का आयोजन किया जा रहा है, वहां पर गौरे गरीबां कब्रिस्तान है। उसमें मौलाना हामिद हुसैन की पाक कब्र है। यहां लोग गंदगी फैला रहे हैं, जिससे धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंच रही है। सभासद नीरज अग्रवाल उर्फ पाटी ने बताया कि इस मेले के आयोजन की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस तरह के आयोजन एकता के बजाए विवाद की जड़ बन सकते हैं।
वर्जन --
नगर पंचायत के अनुरोध पर एक छोटे मेले के आयोजन की अनुमति दी गई थी। मेले में दुकानें लगाने और झूले की अनुमति है, लेकिन मौत का कुआं की अनुमति नहीं है। यदि मेले में नियम विरुद्ध मौत का कुआं लगाया गया है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। : दुष्यंत कुमार मौर्य, एसडीएम शामली