फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तूफान में उखड़े विद्युत पोल, चरमराई बिजली व्यवस्था

तूफान में उखड़े विद्युत पोल, चरमराई बिजली व्यवस्था

Sat, 02 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तूफान में उखड़े विद्युत पोल, चरमराई बिजली व्यवस्था
आंधी में उखड़े विद्युत पोल, चरमराई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

झिंझाना।
शुक्रवार को रात आई आंधी और बारिश से मकान की दीवार के नीचे दबने से एक किशोरी घायल हो गई। वहीं, तेज आंधी के चलते बिजली के पोल उखड़ने से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बैंकों के सर्वर नहीं आने से लेनदेन नहीं हो पा रहा है।

शुक्रवार रात को आए आंधी व बरसात के कारण कस्बे के गाडीवाला नई बस्ती में सीन्ना की पुत्री अंजुम 16 वर्ष घर की छत से कपड़े उतारने गई थी। अचानक पड़ोसी के मकान की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिरने से वह घायल हो गई, जिसे करनाल में भर्ती कराया गया। वहां से भी उसे दिल्ली रेफर किया गया। इसके अलावा कैराना मार्ग पर गांव जमालपुर के निकट तेज हवा के कारण बिजली के खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर खंभे सहित उखड़कर दूर जा गिरा। सिकंदरपुर से झिंझाना तक की 33 हजारी वोल्ट की बिजली लाइन पर जगह जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा मोबाइल कंपनियों के टॉवरों के एंटिना घूमने के कारण इंटरनेट सेवा बाधित है। बैंकों के सर्वर फेल होने से तीनों बैंकों के साथ पोस्ट ऑफिस में लेनदेन नही होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते बाग ठेकेदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed