फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना लोकसभा उपचुनाव: 90 रोडवेज बसें गई चुनाव ड्यूटी में, सवारियां होजाएगी पैदल

कैराना लोकसभा उपचुनाव: 90 रोडवेज बसें गई चुनाव ड्यूटी में, सवारियां होजाएगी पैदल

Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव:   90  रोडवेज बसें गई चुनाव ड्यूटी में, सवारियां होजाएगी पैदल
कैराना लोकसभा उपचुनाव: 90 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर और खतौली रोडवेज डिपो की 90 रोडवेज बसों को लगाया गया है। रोडवेज बसों के मतदान में जाने से मुख्य मार्गों पर एक सप्ताह के लिए यात्रियों का सफर परेशानियों से भरा होगा।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होगा।सहारनपुर परिक्षेत्र के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, छुटमलपुुर, खतौली रोडवेज डिपो की 90 रोडवेज बसों को लगाया गया है। सहारनपुर डिपो की 41, छुटमलपुुर डिपो की 18, खतौली डिपो की 11 व मुजफ्फरनगर डिपो की 20 रोडवेज बसें शामिल है। कैराना लोकसभा उपचुनाव का 28 मई को मतदान, 31 मई को मतगणना के बाद अगले जून के प्रथम सप्ताह में सभी रोडवेज बसें वापस लौटेगी। पूरे एक सप्ताह तक दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग, शामली थानाभवन, गंगोह मार्ग, कैराना -खतौली मार्ग, पानीपत- शामली- मुजफ्फरनगर मार्ग, मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग समेत कई मार्गों पर सवारियों के लिए दुश्वारियों भरा सफर होगा। सवारियों को प्राइवेट वाहनों व ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। जिला मुख्यालय पर रोडवेज बसों का अनुबंधित डिपो है, जिसमें 22 अनुबंधित बसे हैं। रोडवेज बसो का टोटा पड़ जाएगा। सवारियों को परेशानियों का सामना पड़ेगा। शामली एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि कैैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 के लिए बीस दिन के लिए मांगी गई है। जून माह के प्रथम सप्ताह में अधिग्रहीत रोडवेज बसों की वापसी होगी।
विज्ञापन

मंडी स्थल पहुंची रोडवेज बसें
शामली। 28 मई को होने वाले कैैैराना लोकसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदान टोली- पैरामिलिट्री, सेक्टर- जोनल , पुलिस अफसरों के लिए अधिग्रहीत रोडवेज बस, ट्रक, छोटे व भारी वाहनों का शहर के भैसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर पहुंचना प्रारंभ हो गया है। चुनाव ड्यूटी व मतदान के लिए 90 रोडवेज बसें, 48 ट्रक, 46 माध्यम, 212 हल्के वाहन, 16 मिनी बस के अलावा क्यूआर टी के लिए 16 मिनी बसें, जोनल पुलिस अधिकारियों के नौ, सेक्टर पुलिस अधिकारियों के 94, डीएम व एसपी मोबाइल के लिए एक -एक वाहन, एडीएम व एएसपी मोबाइल एक-एक, स्ट्राई किंग टीम के लिए 3 वाहन, कलस्टर हेतु 32, थाना रिजर्व के छह वाहन अधिग्रहण किए गए हैं। शनिवार को कैैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा मांगे गए ज्यादातर हलके व भारी वाहन भैंसवाल रोड स्थित मंडी स्थल पर पहुंच गए हैं। एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि एसपी शामली द्वारा मांगे गए प्राइवेट वाहनों को समय पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed