{"_id":"5aea05ed4f1c1b61098b779b","slug":"111525286381-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रियता से कार्य करें उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीम - केबी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रियता से कार्य करें उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीम - केबी सिंह
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव के मद्देनजर मंत्रणा की
शामली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने उड़नदस्तों और स्टेटिक निगरानी टीमों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पालन गंभीरता से कराएं। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रचार खर्चों, नकद धनराशि के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने कहा कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गठित उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीमों की जिम्मेदारी है कि मतदाताओं को लुभाने हेतु रिश्वत नगद या वस्तुओं का वितरण न होने पाए। प्रभावी चेकिंग कराई जाए। कहीं पर भी शराब वितरण या अन्य प्रकार से मतदाताओं को लालच दिया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित सभी उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।