{"_id":"59c7fca74f1c1b2b688b65d2","slug":"111506278567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष होकर करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य- तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष होकर करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य- तिवारी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष होकर करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य
ऊन।
उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने नगर निकाय चुनाव के संबंध में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ को निर्देश दिए कि निष्पक्ष होकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करें।
रविवार को ऊन तहसील क्षेत्र स्थित नगर पंचायत ऊन ,झिंझाना और गढीपुख्ता के बीएलओ की बैठक में उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य गंभीरता से होना चाहिए। जो व्यक्ति जिस वार्ड में निवास करता है, उसी वार्ड की सूची में उसका नाम शामिल होना चाहिए। वहीं, तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा ने तीनों नगर पंचायतों की प्रगति रिपोर्ट की जांच की। तीन अक्तूबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।
महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई
ऊन। कस्बा ऊन में महाराजा अग्रसेन महासभा द्वारा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। समिति के संरक्षक अजय गोयल एवं आशीष गोयल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष अमित गोयल, गौरव मित्तल, दीपक गर्ग, मनीष गोयल, मनोज गोयल, भारत भूषण, सत्यम गोयल और जोनी आदि मौजूद रहे।