फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लायंस क्लब क्राऊन का 16 वां अधिष्ठापन समारोह

लायंस क्लब क्राऊन का 16 वां अधिष्ठापन समारोह

Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब क्राऊन का 16 वां अधिष्ठापन समारोह
शामली।
विज्ञापन

लायंस क्लब शामली क्राउन का 16वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन अजय बुद्धिराजा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन अंकुर गोयल और उनकी टीम को शपथ दिलाई।

शनिवार शाम दिल्ली रोड स्थ्ति सिटी ग्रीन में कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष अनूप तायल ने स्वागत भाषण से किया। पूर्व गवर्नर लायन शिवकुमार चौधरी ने क्लब के पांच नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने पांच गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं। अधिष्ठापन समारोह अधिकारी लायन चेयरमैन अजय बुद्धिराजा ने अध्यक्ष पद के लिए अंकुर गोयल, सचिव के रूप में आशु गर्ग, कोषाध्यक्ष के रूप में अरुण गर्ग, उनकी टीम को शपथ दिलाई। इंटर नेशनल एड्रोर्सी लायन अरविंद संगल ने क्लब के सेवा कार्य कलाप बताए। लायन कुंज बिहारी लाल अग्रवाल ने बताया कि क्लब के संजय संगल को दधीची अवार्ड, अजय संगल द्रोणाचार्य अवार्ड, डॉक्टर अर्जुन वर्मा को हनुमंत अवार्ड, आशु गर्ग को सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमैन लायन पंकज गुप्ता, लायन विनीत गोयल, वैभव प्रकाश, गौरव मित्तल, अमित श्याम, संजय गर्ग, नीरज गुप्ता, निपुण जैन, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रशांत सिंघल, राहुल गर्ग, प्रभात मित्तल, डॉक्टर मोहनलाल गुप्ता, डॉक्टर कृष्ण गोपाल, डॉक्टर अनिल रस्तोगी मौजूद रहे। डॉक्टर नीलेश वशिष्ठ ने राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन कराया। संचालन लायन संजय संगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed