{"_id":"596fae5b4f1c1ba7038b4653","slug":"111500491355-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में नगर पंचायत ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में नगर पंचायत ने किया पौधरोपण
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की ओेर से हुआ पौधरोपण
जलालाबाद। कस्बे को हरा भरा करने के लिए बुधवार को भी व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुुुुभारंभ ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ अली ने पौधे रोपकर किया। ईओ ने बताया कि उनका पूरा प्रयास शासन की योजना को अपने नगर में फलीभूत करना है। जिसके अंतर्गत पूरे नगर में अभियान के पहले चरण में 210 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके प्रथम दिन 60 पौधे पार्श्वनाथ द्वार से बारात घर तक सड़क के दोनों ओर लगाए गए हैं। साथ ही इनके रखरखाव के लिए वन रक्षक के रूप में वार्ड 2 के सभासद प्रतिनिधि सुनहरा भारती के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पूरे बाईपास मार्ग के साथ ही आईटीआई मेला ग्राउंड से मीठी कुई आश्रम तक पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान सभासद नदीम खान राजेश, विनोद शर्मा, निसार अहमद, डॉक्टर सऊद हसन, सुनहरा सिंह आदि मौजूद रहे।