फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 thousand 899 people were screened

11 हजार 899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

Sat, 02 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
11 thousand 899 people were screened
कैराना में टीबी खोजो अभियान के तहत लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
कैराना। टीबी रोगी खोज अभियान के तहत कैराना अर्बन व गांव तीतरवाड़ा में 25 टीमों द्वारा 11 हजार 899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 21 लोगों में संभावित टीबी के लक्षण मिले, जिनके सैंपल लिए गए। सभी की ट्रू-नेट मशीन से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दो से 12 जनवरी तक टीबी रोगी खोज अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को 21 टीमों ने शहरी क्षेत्र में व चार टीमों ने गांव तीतरवाड़ा में 11 हजार 899 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान कुल 21 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले। टीम ने सभी के सैंपल ले लिए हैं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो जनवरी से टीबी रोगी खोज अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान मलिन बस्तियों एवं गांवों में टीबी के रोगियों को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए कैराना ब्लॉक क्षेत्र में 25 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में तीन सदस्य आशाएं नियुक्त की गईं हैं। जो डोर टू डोर जाकर टीबी के रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी। अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलते हैं तो उनके सैंपल लिए जाएंगे तथा ट्रू-नेट मशीन से जांच की जाएंगी। टीबी रोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। कैराना ब्लॉक क्षेत्र में उनके द्वारा एक लाख की जनसंख्या की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान में सुपरवाइजर जरीफ अहमद, अरविंद व ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक आरिश खान को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed