{"_id":"5e25f4968ebc3e4ae765b91f","slug":"11-shopkeepers-licenses-suspended-shamli-news-mrt464895561","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर अवैध निर्माण न हटाने पर एसडीएम सदर के निर्देश पर 11 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम के आदेश पर निलंबित किए गए दुकानदारों के लाइसेंस की कार्रवाई को मंडी व्यापारियों को अवगत करा दिया गया है।
शहर के भैंसवाल रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर 100 से अधिक आढ़तियों को दुकानें आवंटित की गई है। मंडी के आढ़तियों ने दुकान के चारों ओर चारदीवारी करते अवैध निर्माण कर लिया गया है। सहारनपुर मंडल के मंडी उपनिदेशक ने शामली मंडी का निरीक्षण करते हुए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इस बाबत शामली मंडी के सचिव अरुण कुमार द्वारा 80 मंडी के दुकानदारों को नोटिस जारी करके एक माह में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। दुकानों के आगे अवैध निर्माण न हटाने और नहीं कोई जवाब आने पर मंडी के सभापति एसडीएम सदर संदीप कुमार के निर्देश पर 11 मंडी दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। मंडी के व्यापारियों को कार्रवाई से नोटिस भेजकर अवगत करा दिया गया है। मंडी के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि 11 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करके 15 दिन में जवाब मांगा है।
उधर शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल ने बताया कि मंडी में दुकानों के आगे सुरक्षा हेतु चारदीवारी की गई है। दीवार न होने पर दुकानों में चोरी हो जाती थी। पशुु दुकान में घुुस आते थे। मंडी के अफसर व्यापारियों को दुकान की सुरक्षा की गारंटी दे दे, तो अवैध निर्माण हटा लिया जाएगा। मंडी समिति शामली की ओर से सभी व्यापारियों को उपनिदेशक मंडी सहारनपुर मंडी का हवाला देते हुए नोटिस दिए हैं। मंडी व्यापारी शीघ्र ही इस मामले में सचिव, सभापति, उपनिदेशक मंडी से मिलेंगे। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।