फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाकियू ने पीड़ित किसानों के लिए मांगा मुआवजा

भाकियू ने पीड़ित किसानों के लिए मांगा मुआवजा

Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने पीड़ित किसानों के लिए मांगा मुआवजा
भाकियू ने पीड़ित किसानों के लिए मांगा मुआवजा
विज्ञापन

दो दिन पहले सहपत व डुंडूखेडा में आग से जली थी हजारों बीघा फसल
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। दो दिन पूर्व सहपत और डुंडूखेड़ा में आग से गेहूं की फसल जलने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकियू ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
सोमवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम डाक्टर अमित कुमार से मिलकर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में कहा कि दो दिन पूर्व कैराना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहपत और डुंडूखेड़ा में प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग ढाई हजार बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। इन गांवों के अलावा गढ़ीरामकौर, दभेड़ीखुर्द, मुकंदपुर खेड़ी, अकबरपुर सुन्हेटी आदि गांवों में भी आग से किसानों की फसल जली है। अग्निकांड के बाद किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। क्योंकि सालभर में तैयार होने वाली गेहूं की फसल के सहारे न जाने किसानों के क्या-क्या सपने होते हैं। उन्होंने पीड़ित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान ओमबीर पटवारी, डायरेक्टर पुष्पेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन, इमरान चौहान, आमिर अली, सुहैब खान, नवाब अली, दिलशाद, मुस्तकीम चौधरी, चौधरी तालिब एडवोकेट, तारिक रजा, जहांगीर चौहान, मुबारिक अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने फसल के नुकसान की ली जानकारी
कैराना। सहपचत और डुंडूखेड़ा के जंगल में आग से गेहूं की फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गंगोह विधायक एवं कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की अगुवाई में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों गांवों में पहुंचकर पीड़ित किसानों से वार्ता की तथा इस अग्निकांड पर दुख जताया। प्रतिनिधिमंडल ने खेतों में पहुंचकर अग्निकांड में हुई क्षति का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि अग्निकांड से पीड़ित किसानों की परेशानी पर सरकार गंभीर हैं। प्रशासन भी पूरी तत्परता के साथ सर्वे कराने में जुटा है। वे गांवों में नुकसान के आंकलन के लिए पहुंचे हैं। हर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि वह अग्निकांड वाले दिन भी प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे थे, तब क्षति का सही अनुमान नहीं लग पाया था। उनकी सहानुभूति हर किसान परिवार के साथ है। सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामजीलाल कश्यप, अजय संगल, अभय तोमर, राजकुमार चौहान, नरेश सहपत, पप्पू रादोर और ग्राम प्रधान बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed