फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्राइमरी स्कूलों के छात्रों का शैक्षिक स्तर ऊचा उठाने की पहल

प्राइमरी स्कूलों के छात्रों का शैक्षिक स्तर ऊचा उठाने की पहल

Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों के छात्रों का शैक्षिक स्तर ऊचा उठाने की पहल
छात्रों को प्रश्न पत्रक जारी
विज्ञापन

कैराना। प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एसडीएम ने नई पहल की है। एसडीएम ने 50 प्रश्नों का एक पत्रक शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में भेजने का प्लान किया है। वहीं, पंद्रह दिन बाद बच्चों के टेस्ट कराए जायेंगे। उपजिलाधिकारी कैराना डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि एबीएसए कैराना एवं कांधला को पचास प्रश्नों की लिस्ट जारी की गई है। जिनमें जनरल नॉलेज के सवाल हैं। एबीएसए अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालयों में इन पत्रकों का वितरण करेंगे। छात्रों को इसकी तैयारी कराई जाएगी। 15 दिन बाद स्कूलों में छात्रों के टेस्ट लेकर उनकी गुणवत्ता परखी जाएगी। जिसमें अच्छे रिजल्ट मिलने पर संबंधित स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एसडीएम ने सभी स्कूलों में मेरिट बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। जिन पर मेधावी विद्यार्थियों के नाम लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed