{"_id":"5beb1514bdec22342b7fa47f","slug":"101542133012-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज गोयल ग्लोबल एक्सीलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज गोयल ग्लोबल एक्सीलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज को मिला ग्लोबल एक्सिलेंस टीचर अवार्ड
शामली। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था की ओर से करनाल में डॉ. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दस के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल को ग्लोबल एक्सिलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि करनाल के होटल में ग्यारह नवंबर को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अखिल भारतीय बीएसएनएल मजदूर संघ की सहायक महासचिव पुष्पा शर्मा, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड मिसेज ब्यूटीफुल 2018 तान्या प्रधान, अभिनेता और मॉडल अमित बिग बी, मिसेज इंडिया एटीट्यूड सतविंदर कौर आदि ने नीरज गोयल को क्षेत्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नीरज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई प्रदेशों से सत्तर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें शामली जिले से वह अकेले शिक्षक हैं जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।