{"_id":"5bad290d867a557ea37f6432","slug":"101538074893-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने रेहड़े में मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने रेहड़े में मारी टक्कर, युवक गंभीर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ने रेहड़े में मारी टक्कर, युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन।
रेहड़े में सामान लेकर आ रहे दो युवकों को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला मेला ग्राउंड नबीपुरा निवासी विक्की पुत्र मूलचंद उर्फ मूला नल लगाने का काम करता है। बृहस्पतिवार को विक्की कादरगढ़ गांव में अपने साथी अहसान के साथ नल लगाने के लिए गया था। दोपहर को दोनों रेहड़े में सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों चरथावल मार्ग पर मरगूबगढ़ भट्टे के समीप पहुंचे, तो सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले ने रेहड़े में टक्कर मार दी, जिससे विक्की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। शोरशराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उठाकर एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। पैर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने विक्की को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।