फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बढ़ते मच्छरों से छुटकारा दिलाने को नगर पंचायत ने कराई फोगिंग

बढ़ते मच्छरों से छुटकारा दिलाने को नगर पंचायत ने कराई फोगिंग

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बढ़ते मच्छरों से छुटकारा दिलाने को नगर पंचायत ने कराई फोगिंग
नगर पंचायत ने वार्डों में कराई फॉगिंग
विज्ञापन

जलालाबाद। बदलते मौसम के कारण कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नतीजतन बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसमी बुखार, वायरल, इंफेक्शन, खांसी, नजला बुखार के मरीजों में तेजी आई है। चिकित्सकों द्वारा इसका कारण बदलते मौसम और मच्छरों का प्रकोप बताया जा रहा है, जिसको देखते हुए नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। फागिंग की शुरूआत कस्बे की मलिन बस्ती वार्ड नंबर 2 से की गई। सफाई नायक निसार अहमद ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर के नाले, नालियों व अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव कर दिया जाएगा, जहां पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। फोगिंग कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत के बड़े बाबू विनोद शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कर्मचारियों लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed