फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव दुल्लाखेड़ा का एएनएम सेंटर लगा रहा स्वच्छता अभियान को पलीता

गांव दुल्लाखेड़ा का एएनएम सेंटर लगा रहा स्वच्छता अभियान को पलीता

Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव दुल्लाखेड़ा का एएनएम सेंटर लगा रहा स्वच्छता अभियान को पलीता
गढ़ीपुख्ता। गांव दुल्लाखेड़ा के एएनएम सेंटर का हाल बड़ा ही बुरा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ा में लगभग पांच वर्ष पूर्व एएनएम सेंटर की बिल्डिंग बनकर तैैयार हुई थी। अभी तक बिल्डिंग में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी न होने से गांव वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में बड़ी बड़ी घास उग आई है। सेंटर की हालत भी खस्ताहाल हो गई है। खिड़की ,दरवाजे जर्जर हो गए है। सेंटर का निर्माण 2012 में हुुआ था। लोगों का कहना है कि आज तक ना ही यहां कोई एएनएम आई और ना ही इसकी कोई साफ सफाई हुई है। ग्रामीण नंदू राणा, कुलदीप, अनिल कुमार, शिवम, धर्मबीर, योगेश का आरोप है कि आज तक वहां पर किसी भी बच्चे व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण नहीं किया गया और ना ही कोई एएनएम आई। ग्रामीणों ने सीएमओ से सेंटर की हालत सुधारते हुए स्वास्थ्यकर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed