{"_id":"5b26a4fd4f1c1b13358b733e","slug":"101529259261-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरी, मकान में लगी आग, टूट गई छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरी, मकान में लगी आग, टूट गई छत
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
गांव टोड़ा में शनिवार रात एक मकान पर बिजली गिरने से आग गई, जिससे कपड़े सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
चौसाना क्षेत्र के गांव टोड़ा में बेधो पत्नी चंदू शर्मा का मकान है। बताया कि शनिवार रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ बिजली चमकने लगी। अचानक उसके मकान पर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे घर में रखे सिलिंडर से तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिससे कपड़े, चारपाई सहित अन्य कीमती सामान गया। आग से छत में लगी कड़ियां भी जलकर टूट गईं। गनीमत रही जब हादसा हुआ, उस समय बेधो और उनका बेटा पास के कमरे में सो रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। पीड़ित परिवार को पड़ोसियों ने अपने घर में आसरा दिया। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी, लेकिन रविवार सुबह तक भी कोई अधिकारी, कर्मचारी पीड़ित परिवार के घर उसकी पीड़ा जानने नहीं पहुंचा।