{"_id":"5b12e3734f1c1b684d8b461c","slug":"101527964531-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बंपर खरीद: ,63 दिन में 1 लाख 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बंपर खरीद: ,63 दिन में 1 लाख 2
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन द्वारा निर्धारित 1.16 लाख क्विंटल गेहूं खरीद के सापेक्ष जिले में एक लाख 28 हजार क्विंटल गेहूूं की लक्ष्य से 11 प्रतिशत अधिक खरीद की है। पिछले साल की तुलना में इस साल 41 हजार क्विंटल गेहूं की ज्यादा खरीद की गई है।
इस साल उत्तर प्रदेश शासन ने जिले के 26 खरीद केंद्रों के लिए एक लाख 16 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पिछले 63 दिनों में एक लाख 28 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर पिछले साल की गेहूं खरीद का रिकार्ड तोड़ दिया गया है। पिछले साल जिले में 87 हजार क्विंटल कुल गेहूं खरीद हो पाई थी। इस साल खरीद केंद्र चालू होने के एक सप्ताह बाद गेहूं कर खरीद केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। गेहूं खरीद में खाद्य विभाग ने 30 हजार 242 क्विंटल, पीसीएफ ने 77 हजार 299 क्विंटल, पीसीयू 12 हजार 475 क्विंटल व और एफसीआई ने आठ हजार 761 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। जिले के 26 खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं की आवक 2513 क्विंटल तक सिमट कर रह गई है। जिनमें 1607 क्विंटल पीसीएफ की खरीद है। इस साल 5427 किसानों का गेहूं खरीद कर 22 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।