{"_id":"5a96e9124f1c1b5e6e8b8001","slug":"101519839506-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मनाया गया होली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मनाया गया होली का त्योहार
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शामली।
शहर के रेलवे रोड स्थित श्रीसत्यनारायण शिशु मंदिर में होली पर्व पर शिशु भारती का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका अलका संगल ने होली की कई कथा सुनाई। कक्षा पांच के छात्र वंश कुमार ने होली के संबंध में विचार रखे। आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में दिनेश संगल, मनीष दीक्षित, दिनेश दीक्षित, दुर्गेशदत्त शर्मा, शिवम संगल, योगिता शर्मा, आरती ऐरन, मृदुला गोयल, पारुल बंसल और दीप्ति आदि मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाई होली
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री गुलाब सिंह ने कहा कि होली प्यार और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ व बच्चों को होली ही शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली मनाई गई। वहीं, बच्चों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान गणपत, ब्रिजेश, हारून, दीपक, रामकुमार, नाजिम, श्याम, पीयूष आदि मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाई होली
चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज चौसाना में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों और अध्यापकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में समझाया और कहा कि ऐसे रंगो का इस्तेमाल न करें, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचे। पानी का भी दुरुपयोग न किया जाए, क्योंकि जल अमूल्य है।