{"_id":"5a6a26444f1c1b4f588b4c39","slug":"101516906052-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों और चेयरमैन में गाली गलौज, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों और चेयरमैन में गाली गलौज, हंगामा
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी दौरान पालिका चेयरमैन मौके पर पहुंचे, तो सभासदों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि चेयरमैन ने सभासदों और अन्य लोगों के साथ गाली गलौज की तथा भुगतने की धमकी दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। बाद में सभासदों ने थाने पर पहुंचकर चेयरमैन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और अपनी जान को खतरा बताया।
नगर पालिका परिषद कांधला के वार्ड नंबर 20 में सुपर गैस एजेंसी से लेकर रविदास मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मानक के अनुरूप कार्य न होने की शिकायत ठेकेदार व पालिका प्रशासन से करके काम बंद कराए जाने की मांग की थी। ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया गया। शाम के समय वार्ड 20 के सभासद मोहिद अपनेे साथ शहजाद, अरुण गर्ग, गुलजार मलिक आदि अन्य कई सभासदों को लेकर मौके पर पहुंचे और अवर अभियंता से सड़क निर्माण का स्टीमेट दिखाने की बात कही। सभासदों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष वाजिद हसन भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तुम लोग ठेकेदार से पैसा मांग रहे हो। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष की इस बात का विरोध किया तो हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ गालीगलौज कर दी। मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों ने दोनों को अलग किया। वहीं, इसके बाद सभासद गुलजार मलिक ने उक्त प्रकरण के संबंध में कांधला थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष ने उनके साथ गाली गलौज की और भुगतन की धमकी दी। गुलजार मलिक ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
सभासद अरुण गर्ग ने बताया कि पालिकाध्यक्ष को सभासदों के साथ अभद्र व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें विकास कार्य करने में हमारा साथ देना चाहिए न कि भ्रष्टाचार करने वाले लोगों का पक्ष लेना चाहिए।
विज्ञापन
-- सभासदों के आरोप
सभासद मोहिद ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मनमानी से कार्य कराना चाहते हैं, जबकि ठेकेदार मानकों के विपरीत निर्माण करा रहा था। यदि हमने विरोध किया तो पालिकाध्यक्ष बदसलूकी पर उतर आए। किसी की मनमानी नहीं चलने देंगे और मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।
सभासद के पति शहजाद ने कहा कि ठेकेदार का पक्ष लेने की बजाय पालिकाध्यक्ष को मौके पर आकर सत्यता जाननी चाहिए थी। उन्होंने सभासदों पर ही ठेकेदार से पैसा मांगने का आरोप लगाया, जो कि गलत है ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभासद गुलजार मलिक ने कहा कि पालिकाध्यक्ष को सरेराह इस तरह का व्यवहार करना शोभा नहीं देता है। उन्हें विकास कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। ठेकेदारों का पक्ष लेकर सभासदों के साथ अभद्रता करना गलत है।
नगर पालिका परिषद कांधला के चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का कहना है कि निर्माण करा रहे ठेकेदार से कुछ सभासदों द्वारा पैसो की मांग की गई, जिसका हमने विरोध किया। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई। अगर ठेकेदार मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है उसकी जांच कराई जाएगी।