{"_id":"596d07b04f1c1b16098b456e","slug":"101500317616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की आग में बली चढ़ गया सात जन्मों का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की आग में बली चढ़ गया सात जन्मों का रिश्ता
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
क्षेत्र के गांव भूरा से गंगोह गई युवक की बरात को दहेज में कार मांगने पर बंधक बना लिया गया था। पंचायत के फैसले के बाद दहेज में मिला सामान और हर्जाने में तीन लाख रुपये अदा करने पर रविवार रात को बरात मुक्त की गई।
गांव भूरा निवासी जमशेद के बेटे की बरात बारात गंगोह के गांव ताताहेड़ी में गई थी। दुल्हन पक्ष ने बरात को गंगोह के एक बरात घर में ठहरा दिया था। निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने फार्च्यूनर कार की मांग कर दी, जिससे वहां बखेड़ा हो गया था। दुल्हन पक्ष ने निकाह से इनकार करते हुए दहेज वापस करने और शादी में खर्च हुए रुपयों की मांग करते हुए बरात को बंधक बना लिया था। जिस कारण भूरा में ग्रामीण परेशान हो गए। शाम के समय बिरादरी के जिम्मेदार लोग गंगोह पहुंचे। गंगोह में दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद रविवार शाम बरात को बंधन मुक्त किया गया। रविवार रात में ही करीब दो बजे भूरा गांव से ट्रक में सामान लादकर दुल्हन पक्ष के यहां भेज दिया गया। वहीं, शादी में हुए खर्च के बाबत तीन लाख रुपये भी दुल्हन पक्ष को भिजवाए गए।