फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 sacks of firecrackers found in Thanabhavan

Shamli News: थानाभवन में पटाखों के 10 बोरे मिले

Wed, 18 Feb 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
10 sacks of firecrackers found in Thanabhavan
थानाभवन में पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। कस्बा थानाभवन में पुलिस ने मकान में अवैध रूप से भंडारण किए गए दस बोरे पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बरामद पटाखों का वजन 168.500 किलोग्राम और कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा बताई है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि कस्बे में ऊन रोड पर अशरफ कालोनी स्थित अपने मकान में हसन और उसका साथी अशरफ विस्फोटक पदार्थ से बने अधबने पटाखों पर लेबल लगाकर बेचने की तैयारी कर रहा है।सूचना पर पुलिस ने हसन के मकान पर छापा मारा तो वहां पर हसन अपने साथी आसिफ निवासी मोहल्ला बंदागढ़ थानाभवन बोरों में बने व अधबने पटाखों को भर रहे हैं। पुलिस ने मौके से हसन को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी आसिफ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से पटाखों से भरे दस बोरे बरामद किए गए, जिनमें चार बोरों में भरे पटाखों पर लेबल लगा था जबकि छह बोरों में भरे पटाखों पर लेबल नहीं था। पुलिस ने पटाखों का जखीरा कब्जे में लेकर मकान मालिक हसन को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भागे उसके साथी आसिफ की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। एसपी के मुताबिक आरोपी हसन ने पूछताछ में बताया कि उसका साथी आसिफ पटाखों को बनवाता है और उसके मकान में रखता है। इसके बाद वे दोनों मिलकर उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास पटाखे बनाने व बेचने का लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस की तरफ से दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाभवन में पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

थानाभवन में पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed