फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 nominated and 250 unknown cases including SP District President

सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 नामजद व 200 अज्ञात पर मुकदमा

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
10 nominated and 250 unknown cases including SP District President
सपा जिलाध्यक्ष सहित 10 नामजद और 250 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन

शामली। सपा द्वारा मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकालने और कलक्ट्रेट में जबरन घुसने को लेकर हंगामा-प्रदर्शन करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी सहित 10 सपा नेताओं को नामजद करते हुए करीब 250 से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, शहर कोतवाली में भी 35-40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

गणतंत्र दिवस पर नए कृषि कानूनों के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान ने शहर में ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे थे। कलक्ट्रेट का गेट बंद होने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा-प्रदर्शन किया था। पुलिस की सख्ती के चलते कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में नहीं घुस पाए थे। इस मामले में मंगलवार शाम को आदर्श मंडी थाने पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा युवजन सभा नेता विक्रांत, नमित, उमेश कुमार समेत 10 नेताओं को नामजद और 250 से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वे पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर कोतवाली लौट रहे थे। करीब पौने तीन बजे विजय चौक पर 10-15 ट्रैक्टरों पर सवार 35-40 अज्ञात व्यक्ति इकट्ठा होकर सरेआम सड़क चौराहे पर जाम लगाकर ट्रैक्टरों से स्टंट कर आम जनता को असुविधा पैदा कर रहे थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed