{"_id":"63ed2ddf3b164892ab05bb84","slug":"youth-who-set-himself-on-fire-referred-to-lucknow-shahjahanpur-news-c-4-1-65310-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहाँपुर: खुद को आग लगाने वाला युवक लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहाँपुर: खुद को आग लगाने वाला युवक लखनऊ रेफर
Thu, 16 Feb 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगने पर उसके घर जाकर खुद को आग लगाने वाले युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दूसरे दिन भी युवक के परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी।
सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर मंगलवार शाम युवक अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर किशोरी के घर जा धमका और खुद को आग लगा ली। इससे वह चालीस फीसदी झुलस गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ सिटी एपी सिंह ने बताया कि मामले में युवक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। हालत में सुधार न होने पर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। संवाद