{"_id":"682885575487fd4940086faa","slug":"youth-tried-to-crush-girl-father-with-the-car-in-shahjahanpur-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बेटी संग देखा तो पिता ने पीटा... युवक ने कार से कुचलने का किया प्रयास, चौराहे पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बेटी संग देखा तो पिता ने पीटा... युवक ने कार से कुचलने का किया प्रयास, चौराहे पर मचा हड़कंप
Sat, 17 May 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 06:17 PM IST
सार
शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार ने चौराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार को कुचलने की कोशिश की। उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार से बाइक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में युवक के साथ बेटी को कार में देखकर गुस्साए पिता ने युवक को पीट दिया। इससे युवक की आंख के पास चोट लग गई। इससे बौखलाए युवक ने कार से पिता को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह पिता ने अपनी जान बचाई।
शहर के सुदामा चौराहा पर एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच की। पता चला कि एक युवक कार में लड़की को बैठाकर ले जा रहा था। इस बीच लड़की का पिता मौके पर आ गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लड़की के पिता ने युवक की पिटाई कर दी।
इसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की और कार से पिता की बाइक को टक्कर मार दी। वह किसी तरह बाल-बाल बचा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।