फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth reached collectorate to commit self-immolation with petrol upset over land grab and non-action on attackers

शाहजहांपुर: पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, जमीन पर कब्जा और हमलावरों पर कार्रवाई न होने से परेशान

Mon, 25 Apr 2022 05:45 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 05:45 PM IST
सार

एडीएम को एसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में जितेंद्र ने कहा कि गत 18 मार्च को वह किसी कार्य से जलालाबाद गया था और वहां से पैदल घर को लौट रहा था। पैंटून पुल के पास गांव रामपुर ढका डांडी के कुछ लोगों ने उसे घेरकर गालीगलौज की और इसका विरोध करने पर पीटा।

विज्ञापन
Youth reached collectorate to commit self-immolation with petrol upset over land grab and non-action on attackers
पेट्रोल बम लेकर पहुंचा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में फर्जी वसीयत की आड़ लेकर कुछ लोगों ने कलान क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी जितेंद्र सिंह की पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया। इस मामले में थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक कई बार प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर जितेंद्र सोमवार को आत्मदाह करने का इरादे से कलेक्ट्रेट जा पहुंचा। उसके पास प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल देख कर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने उसे समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ उस पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एडीएम को एसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में जितेंद्र ने कहा कि गत 18 मार्च को वह किसी कार्य से जलालाबाद गया था और वहां से पैदल घर को लौट रहा था। पैंटून पुल के पास गांव रामपुर ढका डांडी के कुछ लोगों ने उसे घेरकर गालीगलौज की और इसका विरोध करने पर पीटा। उसका सिर फोड़ दिया। उसे मरा समझकर भाग गए। दो दिन बाद थाने में लिखित सूचना देने पर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जितेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने फर्जी वसीयत में खुद को उसकी मां का भांजा बताकर पिता के नाम दर्ज कृषि भूमि अपने नाम करा ली और अब उसकी हत्या करने पर आमादा है। जितेंद्र ने कहा कि चार बार पुलिस अधीक्षक से मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से अब उसके सामने आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed