{"_id":"58f26ebc4f1c1ba70acf50f3","slug":"youth-killed-by-train-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महिला घायल
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर उचौलिया के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि छोटी रेल लाइन पर ट्रेन से गिरकर महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के दरभंगा जिले के थाना जमालपुर के गांव डंगा निवासी 30 वर्षीय गया मुखिया पुत्र भोला मुखिया अपने साथियों के साथ जननायक एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे वह उचौलिया के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीआरपी की मदद से साथी जिला अस्पताल ले गए। जहां उसने शाम चार बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं छोटी रेलवे लाइन पर जोगराजपुर के पास पीलीभीत के थाना माधौटांडा निवासी गुड्डी पत्नी प्यारेलाल ट्रेन पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की में चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जोगराजपुर के पास गांढ़ा गांव में अपनी मौसी के घर जा रही थी।