{"_id":"65aadf889146025eb70a1b78","slug":"youth-killed-by-train-police-remained-entangled-in-border-dispute-for-two-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11958-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से कटा युवक, दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से कटा युवक, दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Sat, 20 Jan 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच शुक्रवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। कंट्रोल के आदेश पर जीआरपी ने आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचकर शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया, लेकिन तिलहर और सदर पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। लेखपाल के आने पर हल निकला तब सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सुबह करीब साढ़े सात बजे गेट नंबर 327 के किलोमीटर संख्या 1247-37/39 पर अप लाइन पर अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। उसका शव दो भागों में बंट गया। चालक ने तुरंत कंट्रोल को जानकारी दी तब अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इस बीच शाहजहांपुर और होम सिग्नल पर मालगाड़ी को रोका गया। मेमो आने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा क्षेत्र सिविल का होने के चलते तिलहर थाने पर सूचना दी गई। जीआरपी ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे रखकर आधे घंटे के बाद रेल संचालन शुरू कर दिया। मेमो आने के बाद तिलहर की नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर बाजार का क्षेत्र होने की बात कहते हुए पंचनामा भरने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सदर की अशफाक नगर चौकी के प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अपना क्षेत्र नहीं होने की जानकारी दी। शव का पंचनामा भरने को लेकर दोनों पक्षों में सीमा विवाद के चलते गांव के प्रधान भी बुला लिया, फिर भी हल नहीं निकला। इसके बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की, फिर सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि करीब सवा आठ बजे सूचना आई थी। चौकी प्रभारी गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल में थे। हमारे क्षेत्र में शव पड़ा होने पर सवा दस बजे शव को कब्जे में लिया गया है।