फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Panipat.

Shahjahanpur News: पानीपत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Panipat.
शाहजहांपुर/कांट। कांट थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी 34 वर्षीय धनपाल की पानीपत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर आए शव को देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, खेतीबाड़ी न होने के चलते धनपाल कई सालों से पत्नी व बच्चों के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। नौ मई की रात पानीपत में ही धनपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, लेकिन घटना की सूचना दूसरे दिन सुबह आठ बजे दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि वहां उनकी छत से गिरने से मौत हुई है, लेकिन जानकारी मिली है कि धनपाल को वहां पीट-पीटकर मारा गया। उनके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने बताया कि वह दो भाई थे। बड़ा भाई प्रेमपाल गुमसुम हो गया है। देर शाम घर आए शव को देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed