{"_id":"6ac550aae8b49fc2ad030272","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-truck-bike-dragged-for-a-hundred-meters-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-186767-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत, सौ मीटर तक घिसटती चली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत, सौ मीटर तक घिसटती चली गई बाइक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक गैस एजेंसी के पास मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस बाइक सवार युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे का है। हरदोई बाइपास की ओर से बाइक सवार बरेली मोड़ की ओर जा रहा था। इस बीच चांदापुर मोड़ स्थित एक गैस एजेंसी के पास बाइक में सामने से आ रहे सीएनजी ट्रक की टक्कर लग गई। हादसे के बाद बाइक काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। इस पर नाम उज्जवल सिंह और पता मीरवैशपुर, कांट लिखा है। पुलिस ने कांट पुलिस से संपर्क कर सूचना भिजवाई है। हादसा ट्रक के गलत दिशा में आने के कारण हुआ है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
==
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
जैतीपुर। फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिनौरा बिनौरिया निवासी वीरेश और श्यामवीर घायल हो गए। चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद