फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being crushed by tractor in Puwayan

पुवायां में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by tractor in Puwayan
गांव लखनापुर के रवि का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव लखनापुर निवासी 19 वर्षीय रवि कुमार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वह बुआ की शादी के लिए बाइक खरीदने चाचा के साथ पुवायां आ रहा था। रवि हेलमेट लगाए था। रवि कुमार की बुआ की 25 फरवरी को शादी है। मंगलवार शाम को वह अपने चाचा सर्वजीत के साथ बाइक से पुवायां में बाइक एजेंसी पर नई बाइक खरीदने आ रहा था। गांव गुधनी मोड़ के पास उसकी बाइक में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लग गई। इससे रवि सड़क पर जा गिरा और उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वजीत मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर परिजन पहुंचे। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
रवि की बुआ की 25 फरवरी को शादी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और तमाम मेहमान भी आ चुके हैं। बरात में वर पक्ष को बाइक दी जानी थी। रवि चाचा के साथ बाइक लेने आ रहा है। रवि की मौत की खबर घर पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से नहीं रुक रहे पिता-मां के आंसू
गांव लखनापुर निवासी रामसागर के एक पुत्र रवि और पुत्री नीरज देवी हैं। नीरज की शादी हो चुकी है। मंगलवार को इकलौते पुत्र रवि की हादसे में मौत की खबर घर पहुंची तो पिता और मां को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। बाद में मौके पर पहुंचने पर रवि का शव देख रामसागर और रवि की मां गुड्डी देवी, बहन नीरज देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed