{"_id":"6a67bedcd12f9f7aff03c6e5","slug":"youth-detained-in-connection-with-the-theft-of-goods-worth-lakhs-from-a-jewellers-shop-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-180120-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सराफ की दुकान में लाखों की चोरी के मामले में हिरासत में लिया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सराफ की दुकान में लाखों की चोरी के मामले में हिरासत में लिया युवक
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। कपसेड़ा गांव में लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे सराफ की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने लखीमपुर खीरी के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने सराफ की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब चोरी किए गए सोने-चांदी और नकदी की बरामदगी के साथ माल की खरीद-फरोख्त करने वालों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी निवासी कृष्ण वर्मा की कपसेड़ा स्थित दुकान सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के ताले और शटर तोड़ कर चोर करीब आठ किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के जेवरों के अलावा 98 हजार रुपये निकाल ले गए थे। रविवार देर रात पुलिस ने चार संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की।
इनमें लखीमपुर खीरी के युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तीन अन्य युवकों को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर किन दुकानों पर बेचे गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को यह भी आशंका है कि उसका संबंध गांव मोहनपुर निवासी रनवीर के घर 10 जून को हुई लाखों की चोरी से भी हो सकता है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।