फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth demands employment, government should also reduce inflation

चुनावी चौपाल--युवा मांगे रोजगार, महंगाई भी कम करे सरकार

Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth demands employment, government should also reduce inflation
खुटार में चौपाल में चुनावी चर्चा करते युवा - फोटो : POWAYAN
खुटार। चुनाव के बाद चौपालों में प्रदेश में सरकार बनने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। कोई भाजपा की सरकार के फिर से सत्ता में आने की बात कर रहा है तो कोई सपा के सत्ता पर काबिज होने की बात कर रहा है, लेकिन चौपाल में युवा सिर्फ बेरोजगारी खत्म करने वाली सरकार चाहते हैं। युवा पेपर लीक, परीक्षाओं के बाद मामलों के कोर्ट पहुंचने से भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला बजरिया में चौपाल पर तमाम युवा चुनावी चर्चाओं में लगे थे। शुभम मिश्रा का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की लहर है और सत्ता में भाजपा की फिर से वापसी हो रही है। सपा दूसरे नंबर पर रहेगी। युवाओं को रोजगार पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। शिक्षित बेरोजगार होने से परिवार के लोग भी परेशान रहते हैं और युवा भी कुंठाग्रस्त हो जाते हैं। सुरजीत कुमार का कहना था कि पेट्रोल पंप, राजकीय ठेकेदारी सहित तमाम योजनाओं में युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

इससे परिवार और समाज खुशहाल होगा तो इसका असर प्रदेश के विकास पर भी पड़ेगा। बिजली ठीक आ रही है और सड़कें भी बनी है, यह अच्छा कार्य है। नरायनपुर के अंकित मिश्रा ने कहा कि सरकार शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था कर दे और सब्सिडी आदि कम कर दे तो इससे अभिभावकों का बोझ काफी कम हो जाएगा और लोग खुशहाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कढ़ैया के चंद्रपाल सिंह का कहना है कि परीक्षाओं में पेपर लीक न हों और परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हों तो काफी लाभ होगा। इसके अलावा परीक्षाओं का आवेदन शुल्क भी न्यूनतम रखा जाना चाहिए। खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी के सुमित कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में जिन लोगों को नौकरी मिली, उनसे कोई सुविधा शुल्क नहीं पड़ा। भाजपा सरकार ने ठीक काम किया, लेकिन महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही। इससे मध्यम आय वाले घरों को बजट गड़बड़ा गया।

तिकुनिया के सुल्तान, आरिफ का कहना था कि सरकार को हर पांच वर्ष में बदल देना चाहिए, इससे सरकारें अच्छा काम करेंगी और उन पर सत्ता में वापसी के लिए अच्छे काम करने का दबाव बना रहेगा। गांव कुइयां के अंकित राठौर, महुआ पिमई के अनिल कुमार, गुरघिया के विजय मिश्रा, गुड्डू फोरमैन, पवन का भी कहना था कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा नि:शुल्क मिले और बाद में रोजगार मिले तो अपराधों पर अंकुश लगेगा और घरों में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed