फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth death

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
youth death
मृतक शुभम गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के इलेक्ट्रानिक व्यापारी की हमीरपुर जनपद स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ससुरालियों द्वारा बेटे को जहर देकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला गोपालनगर निवासी सुनील गुप्ता उर्फ कल्लू का 25 वर्षीय बेटा शुभम गुप्ता इलेक्ट्रानिक व्यापारी है। 24 मई को उसकी शादी हमीरपुर के गांव भरुआ सुमेरपुर निवासी मुन्नालाल की बेटी रिया से हुई थी। परिजन के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालियों से अनबन रहने से रिया ज्यादातर मायके में ही रहती थी। कुछ दिन पहले रिया मायके चली गई। 17 सितंबर को शुभम भी ससुराल गया था। 18 सितंबर देर रात शुभम के ससुराल के लोगों ने जलालाबाद में उसके परिजन को फोन कर बताया कि शुभम की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वे लोग उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ला रहे हैं।
विज्ञापन

शुभम के पिता सुनील ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह वह भी फर्रुखाबाद पहुंच गए। वह बेटे का इलाज कराने शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले आए, जहां सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। सुनील का आरोप है कि रिया से अपने पति की पटरी नहीं खाती थी। ससुराल के लोग भी उसे पसंद नहीं करते थे। कुछ समय पहले भी ससुराल में कहासुनी हो जाने के बाद ससुरालियों ने शुभम का शांतिभंग की धारा में चालान करवा दिया था। सुनील ससुराल पक्ष पर बेटे को जहर देने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी जानकारी पाकर जलालाबाद से पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से हुई जान- पहचान शादी तक पहुंची
रिया और शुभम का परिचय फेसबुक के जरिये हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच निकटता बढ़ती गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। एक-दूसरे के परिवार से परिचय न होने के कारण पहले तो दोनों के घरवाले तैयार नहीं हुए। बाद में उनकी जिद के आगे झुककर शादी के लिए तैयार हो गए। 24 मई को दोनों की शादी हो गई। बताते हैं कि शादी के चार महीने में रिया कुछ दिन ही ससुराल में रही। 15 सितंबर को वह शुभम के साथ मायके गई और वहीं रुक गई। इसके बाद शुभम वहां से लौट आया और 17 सितंबर को फिर से वहां जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed