{"_id":"68f7ddbe566743798c0876dc","slug":"youth-beaten-with-belts-after-bike-collision-video-goes-viral-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155590-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक टकराने के बाद युवक को बेल्टाें से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक टकराने के बाद युवक को बेल्टाें से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बाइक के टकराने के बाद युवकों को होती मारपीट। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। बाइक के टकराने के बाद जमकर मारपीट हुई। सरेराह बेल्टें चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस मामले में चार लोगों का चालान किया गया है।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी विजय सिंह सोमवार की शाम को बाजार में खरीदारी करने आया था। तभी पीछे से आए बाइक सवार से उसकी बाइक में टक्कर लग गई। दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। बाइक सवार ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और विजय को पीट दिया। उसे बेल्टों से खूब पीटा गया।
सरेराह बाजार में बेल्टें चलने से खलबली मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। विजय ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के विजय व दूसरे पक्ष के शिवम, आकाश और सूरज का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद