फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth beaten up in Khatkana locality, body thrown on road

खटकाना मोहल्ले में युवक की पीटकर हत्या, लाश सड़क किनारे फेंकी

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in Khatkana locality, body thrown on road
शाहजहांपुर। शहर के खटकाना मोहल्ला निवासी एक युवक की पीटकर हत्या करने के बाद लाश घर से कुछ दूर सड़क किनारे फेंक दी गई। वह अपनी दादी के तेरहवीं संस्कार के बाद अचानक लापता हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से हुई थी। परिजन हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खटकाना निवासी संतोष सिंह (32) प्राइवेट गाड़ी चलाता था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण पिछले तीन साल से गाड़ी चलाना छोड़ दिया था। रविवार को संतोष सिंह की दादी का तेरहवीं संस्कार था, जिसका कार्यक्रम ऋषि आश्रम के पास हुआ था। बड़े भाई अनूप सिंह ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे घाट पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह परिजन और रिश्तेदारों सहित घर लौट गए। संतोष अभी आने की कहकर वहीं रुक गया। अनूप सिंह के मुताबिक संतोष सिंह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। आसपास सारा इलाका छान लिया, लेकिन संतोष का कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से करीब 40 मीटर दूर सड़क किनारे संतोष की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। परिजन ने जाकर देखा तो चेहरे पर चोटों के निशान दिख रहे थे। इधर, सूचना मिलने पर कैंट चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला मौके पर पहुुंचे और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरा के फुटे में दो लोग बाइक पर दिखे, लेकिन तस्वीर साफ न होने से पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार संतोष के शरीर पर चोटों के 28 निशान मिले।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हुई थी। परिजन के मुताबिक उनकी किसी से ऐसी कोई रंजिश नहीं है, जिसने संतोष की हत्या की हो, न ही किसी से लेनदेन का विवाद है। इस संबंध में कैंट चौकी प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed