फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man sitting with female friend in cafe cut hair, made cock

शाहजहाँपुर: कैफे में महिला दोस्त के साथ बैठे युवक के बाल काटे, मुर्गा बनाया

Thu, 16 Feb 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man sitting with female friend in cafe cut hair, made cock
शाहजहांपुर में हाथ में बाल लिए खड़ा हिंदू संगठनों द्वारा पकड़ा गया युवक। संवाद
एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। वैलेंटाइन-डे के मौके पर अपनी प्रेमिका के साथ कच्चा कटरा स्थित एक कैफे में बैठे युवक को एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने युवक को सबक सिखाते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। मुर्गा बनाया और उसके सिर के बाल काट दिए। किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का युवक अपनी रोजा निवासी महिला दोस्त के साथ कच्चा कटरा स्थित कैफे में मंगलवार देर शाम बैठा था। सूचना पर एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़की को तो चेतावनी देकर घर भेज दिया, लेकिन युवक को पकड़ लिया। उन्होंने युवक से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाईं। मुर्गा बनाया और कैंची से उसके बाल काट दिए। दोबारा ऐसी गलती नहीं करने और सनातनी लड़कियों को बहन मानने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को कैफे से कोतवाली ले आई। बाद में युवक को छोड़ दिया। बुधवार को मामले का वीडियो वायरल हुआ तो यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- युवक के बाल काटने की बात गलत है। युवक सुबह हमारे पास आया था। उसने मामूली कहासुनी होने की बात बताई, साथ ही कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी।


- वैलेंटाइन-डे पर सात सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने पांच जोड़ों को संदिग्ध हालात में पकड़ा था। कैफे से दूसरे समुदाय के युवक को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया। उसे हिदायत देने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। - राजेश अवस्थी, हिंदूवादी नेता

शाहजहांपुर में हाथ में बाल लिए खड़ा हिंदू संगठनों द्वारा पकड़ा गया युवक। संवाद

शाहजहांपुर में हाथ में बाल लिए खड़ा हिंदू संगठनों द्वारा पकड़ा गया युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed